सोनिया की इफ्तार पार्टी से विपक्षी नेताओं ने बनाई दूरी

मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति में बनाने में जुटी कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी की मुहिम को झटका लग सकता है। विपक्ष को एकजुट करने के मकसद से दी जा रही इफ्तार पार्टी से कई विपक्षी नेताओं  के दूरी बनाने के संकेत हैं। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी की ओर से दी जाने वाली इफ्तार पार्टी से दूरी बनाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि लेफ्ट पार्टियोंं की कांग्रेस से नजदीकी बढऩे के चलते ममता कांग्रेस कांग्रेस से नाराज हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी सोनिया गांधी की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे, बताया जा रहा है कि 14 जुलाई को लखनऊ में समाजवादी पार्टी का इफ्तार कार्यक्रम है ऐसे में मुलायम वहां शिरकत करेंगे।
वहीं यूपीए प्रथम में रेल मंत्री रहे राजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले ही सोनिया गांधी की इफ्तार पार्टी में जाने से इंकार कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी द्वारा नीतीश कुमार को ज्यादा अहमियत देने से लालू नाराज हैं।
 हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिस दिन सोनिया गांधी इफ्तार पार्टी दे रही हैं उसी दिन राजेडी की ओर से भी पटना में इफ्तार पार्टी है। वहीं उसी दिन जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग को लेकर राजद नेताओं का राजभवन तक मार्च भी है।
हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोनिया गांधी की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने इफ्तार पार्टी को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। इसके लिए कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को विपक्षी नेताओं को साधने की जिम्मेदारी दी गई है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment