कट्टी बट्टी' कहानी... लिव-इन-रिलेशन की

अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' में निखिल आडवाणी ने निर्देशन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसमें वे कुछ हद तक कामयाब भी रहे थे। अब वे अपने चाहने वालों के लिए फिल्म 'कट्टी बट्टी' लेकर आए हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपने निर्देशन से लोगों को काफी हद तक एंटरटेंन करने का भरसक प्रयास किया है।
कहानी :
138 मिनट और 32 सेकेंड की पूरी कहानी एक तरह के लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है। यानी माधव काबरा (इमरान खान) बोले तो मैडी...। माधव अपने पहले रिलेशनशिप में रह चुकी पायल (कंगना रनौत) की याद में खोया रहता है। इस तरह से मैडी अपने ख्यालातों में खो जाता है और कहानी फ्लैश बैक में जाती है। फिर आगे चलकर वह पायल की हकीकत जान जाता है और उसे पाने के लिए मैडी दिल्ली जाता है, जबकि मैडी की बहन उसे रोकने का भरसक प्रयास करती है। बस, इसी के साथ कहानी तरह-तरह के मोड़ लेते हुए आगे बढ़ती है और फिल्म में गजब का ट्विस्ट आता है।
katti-batti

निर्देशन :
निखिल आडवाणी ने अपनी इस फिल्म से एक तहर के लिव-इन-रिलेशनशिप की अहमियत को समझाने की दमदार कोशिश की है। यानी उन्होंने इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का तड़का इस कदर लगाया है कि वे ऑडियंस की वाहवाही लूटने में कुछ हद तक सफल भी रहे। खैर, निखिल ने वाकई में कुछ अलग करने का भरसक प्रयास किया है, इसीलिए वे ऑडियंस की तालियां कहीं-कहीं पर बटोरने में सफल नजर आए। विदित हो कि वे अपनी हालिया रिलीज फिल्म की तरह ही इसकी स्क्रिप्ट में भी पूरी तरह से डगमगाते दिखाई दिए, लेकिन फिल्म की कहानी ऑडियंस को आखिरी तर्ज तक बांधे रखने में कुछ सफल भी रही। बहरहाल, कहीं-कहीं पर उनका निर्देशन वाकई तारीफ लायक रहा, लेकिन अगर टेक्नोलॉजी के अंदाज को छोड़ दिया जाए तो इस फिल्म की कोरियोग्राफी कुछ खास करने में असफल रही। संगीत (शंकर महादेवन, एहसान नूरानी,  लॉय मेंडोंसा) तो कहीं-कहीं पर दर्शकों को भाता भी है, पर गाने की तुलना में कमजोर भी रहा।
katti-batti
क्यों देखें:
कंगना और इमरान की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिहाज से आप सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फुल एंटरटेंमेंट के लिए मूवी देखने जाना चाहते हैं तो आपको कुछ हद तक निराश भी होना पड़ सकता है। आगे इच्छा आपकी...!
katti-batti
बैनर : यूटीवी मोशन पिक्चर्स, ऐमी एंटरटेंमेंट प्रा. लि.
निर्माता : सिद्धार्थ रॉय कपूर
निर्देशक : निखिल आडवाणी
जोनर : रोमांटिक, कॉमेडी
गीतकार : नीति मोहन, सिद्धार्थ महादेवन, करण मेहता, शंकर महादेवन, रसिका शेखर, निखिल डीसूजा, मोहन कानन, सिद्धार्थ बसरूर, दिग्विजय सिंह परियार, रमन महादेवन, सयानी पलिट।
संगीतकार : शंकर महादेवन, एहसान नूरानी,  लॉय मेंडोंसा
स्टारकास्ट : इमरान खान, कंगना रनौत और मानसवी ममगई।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment