आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग का खुलकर समर्थन किया।
केजरीवाल ने कहा कि नजीब जंग एक अच्छे इंसान हैं पर उनके पॉलिटिकल बॉस सही नहीं हैं। केजरीवाल ने ये बात शनिवार की सुबह अपने ट्विटर पर ट्वीट की।
अपने इस ट्वीट से उन्होंने कहा कि, क्या ये उनकी गलती है? वह वही कर रहे हैं जो पीएमओ कहते है। उन्हें हटाने से मसले का हल नहीं होगा, उनकी जगह जो आएगा, पीएमओ हस्तक्षेप करते रहेंगे। असली उपाय ये है कि पीएमओ को हस्तक्षेप बंद करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर केन्द्र सरकार पर भी हमला बोला।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, भारतीय जनती पार्टी के अलावा विपक्ष पार्टी चाहती है कि नजीब जंग को पद से हटाया जाए। जो कि बेहद आश्चर्यजनक है। मुझे समझ नही आता है कि आखिर कांग्रेस और बीजेपी चाहती क्या है।
ट्विटर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र और विपक्ष को समझाते हुए कहा कि, वह एक सफल इंसान है जिसे हटाकर आप मसले हल नही कर पायेंगे। क्योकि सफलता हमेंशा उनके साथ रहती है। इसलिए केन्द्र सरकार हमारे काम में टांग अड़ाना बंद करे ।
शुक्रवार को बीजेपी विधायक 'उदित राज' ने नजीब जंग को पद से हटाए जाने की मांग की थी। उदित राज ने कहा था दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग दूसरों के साथ ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे वह एक राजा हों।
उन्होंने कहा कि जब मैं नजीब जंग के पास 'पब्लिक मेटर' से जुड़े गंभीर विषय पर बात करने गया था। इसके लिए उन्होंने मुझसे 3-4 दिन तक इन्तजार कराया था। मैं केन्द्र सरकार को उनके खिलाफ पत्र लिखूगा और उन्हें हटाए जाने की मांग करूगा।
0 comments:
Post a Comment