भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ ठाकुर के निलम्बन के बाद अब राज्य सरकार आईएएस अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई के मूड में आ गई है और इसके लिए उन्हें कारण बताओं नोटिस या आरोप पत्र दिया जा सकता है।
सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार के लिए गाहे-बगाहे मुसीबत खड़ी करने वाले डॉ. सिंह को जल्द ही आरोप पत्र या कारण बताओ नोटिस दी जा सकती है।
सूत्रों का कहना है कि सिंह पर सेवा नियमावली के उल्लंघन के तहत नोटिस दी जा सकती है। आरोप पत्र का जवाब तीन सप्ताह में देना होगा। इस बीच, सार्वजनिक उपक्रम विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. सिंह ने कहा कि उन्होंने सेवा नियमावती का उल्लंघन नहीं किया है।
उन्हें नोटिस देने से पहले मीडिया में उसकी चर्चा कर वरिष्ठ अधिकारी का अपमान करने जैसा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में नकल के खिलाफ अभियान चलाया।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव का विरोध कर रहे इलाहाबाद के छात्रों का समर्थन किया। यह दोनो ही सेवा नियमावली का उल्लंघन नहीं है।
उन्होंने अपने फेसबुक एकाउन्ट पर भी विस्तृत विवरण लिखा है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार यदि उन्हें नोटिस या आरोप पत्र देती है तो वह उसका समुचित जवाब देंगे। उन्होंने कोई भी गलत काम नहीं किया है।
0 comments:
Post a Comment