भारत की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 1.20 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि के साथ 2015 इंंडियन सुपर लीग (अईाएसएल) के लिए मुम्बई सिटी एफसी के साथ जुड़ गए हैं।
यहां शुक्रवार को जारी नीलामी में चार बार के एआईएफएफ प्लेअर आफ द इअर छेत्री की आधार कीमत 80 लाख रुपए थी। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 87 मैच खेले हैं और 50 गोल किए हैं। आईएसएल के दूसरे संस्करण का आगाज तीन अक्टूबर से होगा।
छेत्री के अलावा मिडफील्डर इग्युनसन लिंगदोह की आधार कीमत 27.5 लाख रुपए थी और उनको एफसी पुणे सिटी ने 1.05 करोड़ रुपए में हासिल किया।
इसी तरह डिफेंडर एनास एदाथोदिका को दिल्ली डायनामोज ने 41 लाख रुपए में हासिल किया। उनकी आधारत कीमत 40 लाख रुपए थी।
बेंगलुरू एफस के मिडफील्डर थोई सिंह की आधार कीमत 39 लाख थी और उनहें चेन्नयिन एफसी ने 86 लाख में अपने साथ जोड़ा।
आईलीग क्लब रॉयल वाहिंगदोह के ममिडफील्डर जैकीचंद सिंह को पुणे सिटी एफसी ने 45 लाख में अपने साथ किया। उनकी आधार कीमत 20 लाख रुपए थी।
0 comments:
Post a Comment