याद आया वो पल जब अमिताभ की सलामती के लिए फैंस ने बांटे थे ट्रक भर समोसे

इन दिनों बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन अपने नये टीवी कार्यक्रम को लेकर काफी चर्चा में हैं।
इस कार्यक्रम के बारे में अमिताभ ने खुलासा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में, मैं साधारण लोगों की असाधारण कहानियां शेयर करूगां। 
उन्होंने ये भी बताया कि व्यक्तिगत रूप से मैं अकसर ऐसे लोगों से भी मिलता रहा हूं। अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपना 73वां जन्मदिन मनाते हुए अपने जीवन के कुछ ऐसे ही पहलू भी सांझा किए।
Amitabh
जिनमें से एक घटना 1982 में कुली फिल्म के सेट से जुड़ी थी। उन्होंने बताया कि कुली फिल्म के सेट पर हुए हादसे के बाद जब वह घर लौटे तो एक व्यक्ति समोसे से भरी एक टोकरी के साथ उनसे मिलने आया। और कहा, कृपया इसे छुएं, जब मैने उससे इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि आप वापस आए हैं और दुरूस्त हैं इसलिए मैं इन्हें बांटना चाहता हूं।
Amitabh
इसके बाद उनके साथ एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना हुई। जब उन्होंने समोसे से भरा एक ट्रक देखा और जब इसके बारे में पूछा तो उस व्यक्ति ने कहा, मेट्रो सिनेमा के पास मेरी समोसे की एक दुकान है। मैं एक समोसा आठ आने में बेचता हूं लेकिन जब आपकी फिल्में वहां लगती हैं तो मैं उन्हें एक रुपए में बेचता हूं। मैंने जो कुछ कमाया है वह आपकी वजह से है इसलिए अब मैं चैरिटी करना चाहता हूं।

Amitabh

अभिनेता ने एक और घटना को याद करते हुए कहा कि जब वह अस्पताल में हादसे से उबर रहे थे तब टिकटों की काला बाजारी करने वाला एक व्यक्ति उनके परिवार के लोगों को हर दिन एक गुलाब देता था।
Amitabh
  
उन्होंने बताया कि जब मैं ठीक होने के बाद घर पहुंचा, तो वहां एक व्यक्ति आया और उसने मुझसे कहा, 'मैं काला बाजारी करता हूं और जो कुछ कमाया है आपकी फिल्मों के कारण कमाया है। मैंने उनकी मदद से अपनी बहनों और एक रिश्तेदार की शादी करायी। मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहता था इसलिए मैंने आपको हर दिन एक गुलाब भेंट किया'।
बाकई मानना पड़ेगा महानायक तो महानायक है तभी तो उनके फैंस इतने दिवाने हैं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment