'कुरान कहती है बीफ सेहत के लिए बुरा' , गुजरात में लगे पोस्टर

अहमदाबाद। 'कुरान कहती है कि बीफ सेहत केे लिए बुरा है' , जबकि गायों का दूध स्वास्थ्य के लिए लाभदायक'। यह संदेश लिखे पोस्टर गुजरात सरकार के गौसेवा एवं गौचर विकास बोर्ड की ओर से लगाए गए हैं।
पोस्टर में एक जगह मुख्यमंत्री आनंदी पटेल की फोटो है तो दूसरी ओर इस्लामिक चिन्ह। एक प्रमुख अंग्र्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक इस पोस्टर्स में पवित्र धामिक ग्रंथ कुरान के हवाले से लिखा गया है कि बीफ का मांस स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है और कई बीमारियों को जन्म देता है।
वहीं दूूसरी ओर मुस्लिम संगठनों ने सरकार के एक विभाग की ओर से लगाए गए पोस्टर्स पर नाराजगी जताई है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के सदस्य मुफ्ती अहमद देहलवी का कहना है कि पवित्र कुरान में इस तरह की कोई बात उन्होंने आज तक नहीं पढ़ी।
उन्होंने कहा कि यह अरबी बयान हो सकता है, जिसे जबरन कुरान से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा हो। वहीं एक अन्य मुस्लिम नेता ने कहा कि इस तरह की बातों का कुरान में कहीं कोई जिक्र नहीं है।
 वहीं एक अन्य मुस्लिम धार्मिक विद्वान का कहना है कि  इस्लाम में बीफ खाने की न तो सलाह दी गई है , न ही रोक है।
beef ban
इस बारे में गौसेवा एंव गोचर विकास बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व केंद्रीय डॉ. बल्लभभाई कठीरिया ने बताया कि मुझे ऐसा स्टेटमेंट मिला है और इसके 20 पेज की हिंदी, गुजराती बुकलेट से अनुवाद किया है।  इस मामले मे कैबिनेट मंत्री नितिन पटेल का कहना है कि ऐसे पोस्टर लगाए जाने का मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment