पत्नी के साथ घरेलू हिंसा के मामले में घिरे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की बेल याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें अरेस्ट करने उनके घर पहुंच गई है। बताया जा रहा है सोमनाथ भारती अभी घर में नहीं है।
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को भारती की अग्रिम बेल (जमानत) याचिका खारिज कर दी है। जिसके बाद से उम्मीद की जा रही थी उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे सोमनाथ भारती
दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए सोमनाथ भारती सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 सितंबर को सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी पर आदेश सुरक्षित रखा था। जिसे मंगलवार को खारिज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
दिल्ली के एक कोर्ट ने घरेलू हिंसा मामले में आरोपी आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ गैर-जमाननती वॉरंट जारी किया था। जिसके बाद भारती ने द्वारका कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पिछले सप्ताह भारती ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक भी लगाई थी। भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने उन पर घरेलू हिंसा और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
इन धाराओं में दर्ज
0 comments:
Post a Comment