अनंतपुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक ने घर में अकेली किशोरी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के माता-पिता मजदूरी करने गए थे।
किशोरी को अकेला देख रघुवीर मीणा घर में घुसा व छेड़छाड़ की व दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर लोग आ गए। युवक भाग छूटा।
फिर किशोरी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। लोगों ने गेट खुलवाने की कोशिश भी की। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची व दरवाजा तोड़ भीतर घुसी तो किशोरी फंदे पर लटकी मिली।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रघुवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि रघुवीर ने दुष्कर्म का प्रयास किया इसलिए वह जिंदा नहीं रहना चाहती।
0 comments:
Post a Comment