धौनी का एक नया रिकॉर्ड बने विश्व के पहले पैरा ट्रूपर

भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी विश्व के पहले पैरा ट्रूपर क्रिकेटर बन गए हैं। रविवार को छावनी इलाके में एयर कमोडोर एन श्रीनिवासन और ब्रिगेडियर विकास सैनी ने धौनी के साथ ही जवानों को यह उपलब्धि प्रदान की।
भारतीय क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने पास रखने वाले धौनी के खाते में यह एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। उनके साथ 8 अन्य अधिकारियों और करीब 100 जवानों को भी यह सम्मान मिला।
इस कार्यक्रम के बाद धौनी दोपहर को दिल्ली रवाना हो गए। बताया गया है कि यहां से उन्हें अमेरिका जाना है।
Mahendra Singh Dhoni
छावनी परिसर में आयोजित समारोह से पूर्व धौनी के बैच के सभी पैरा ट्रूपर्स पैरा ट्रेनिंग स्कूल में एकत्रित हुए तथा फिर कतारबद्ध होकर समारोह स्थल तक पहुंचे।
Mahendra Singh Dhoni
करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में धौनी और अन्य जंपर्स को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।
mahendra singh dhoni
धौनी ने अपनी बारी पर आर्मी के जवान की तरह ही कदमताल करते हुए एयर कमोडोर को सैल्यूट किया। इसके बाद उनकी वर्दी पर भी लोगो लगाया गया।
mahendra singh dhoni
लोगो लगने के बाद वे एक कदम पीछे हुए और फिर वापस कदमताल करते हुए ही अपने साथी जवानों के साथ जाकर खड़े हो गए। इस कार्यक्रम में एयरफोर्स व आर्मी के अफसर, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment