अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारतीय फैंस के दिलों में तो जगह बना ही चुकी हैं, पर अब अमेरिकी नागरिक के दिलों में जगह बनाने में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा अतंरराष्ट्रीय स्तर पर इन दिनों अपनी पहचान बना रही हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से वो अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' को लेकर चर्चा में बनी हुई।
अब अगले महीने से उनका यह टीवी शो 'ऑन एयर' होने वाला है। खबर है कि शो मेकर्स इस शो के लिए जमकर पब्लिसिटी कर रहे हैं।
शो-मेकर्स सिर्फ प्रियंका चोपड़ा की पब्लिसिटी के लिए अलग से पैसे खर्च कर रहे हैं, ताकि भारतीय फैंस के बीच पॉपुलर प्रियंका अमेरिकी नागरिक के बीच भी अपनी वैसी ही जगह बना सकें।
शो मेकर्स की योजना है कि प्रियंका चोपडा़ की पब्लिसिटी न्यूयॉर्क से लेकर लॉस एंजिलिस तक की जाए। इसकों लेकर तैयारियां की जा रही है।
कहा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ के लिए ये अच्छा मौका है, जब वो भारतीय फैंस के साथ-साथ अमेरिका में भी मौजूद अपने फैंस का दिल जीत पाएंगी।
0 comments:
Post a Comment