नाराज धोनी स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने से कर सकते हैं इनकार

रांची. स्वच्छ भारत अभियान पर झारखंड सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने से इनकार कर सकते हैं।
सरकार की सुस्त भागीदारी से नाराज हैं धोनी
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार धोनी के परिवार के एक करीबी सदस्य ने इस बारे में जानकारी दी। धोनी के रिश्तेदार के अनुसार "धोनी कई सरकारी अभियानों का हिस्सा हैं लेकिन कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं आया। सरकार की सुस्त भागीदारी को देखते हुए धोनी ने अब किसी और सरकारी अभियान में साथ नहीं देने का मन बनाया है।"
धोनी के जवाब का है इंतजार
झारखंड के पेयजल विभाग के प्रधान सचिव अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया, "एक वरिष्ठ अधिकारी ने धोनी से इस बारे में बात की है और अब धोनी के जवाब का इंतजार है।" धोनी इसके साथ ही झारखंड पर्यटन का प्रस्ताव भी ठुकरा सकते हैं। धोनी वर्तमान में झारखंड के पल्स पोलियो, वन एवं पर्यावरण और साक्षरता अभियान के भी एंबेसडर हैं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment