स्विटजरलैंड ने गुरुवार को बहुचर्चित भ्रष्टाचार घोटाले में वैश्विक फुटबाल संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबाल संघ (फीफा) के गिरफ्तार सात आला अधिकारियों में से एक जेफरी वेब का अमेरिका को प्रत्यर्पण किये जाने की पुष्टि की है।
गत मई माह में फीफा के अधिवेशन में हिस्सा लेने आए इन सात अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। स्विस न्याय अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार सात फीफा अधिकारियों में से एक का गुरुवार को ज्यूरिख में अमेरिकी पुलिस के हवाले कर दिया है जो उन्हें न्यूयार्क ले जायेंगे।
गिरफ्तार छह अन्य अधिकारी अब भी स्विस अधिकारियों के कब्जे में हैं। गौरतलब है कि इन अधिकारियों को फीफा विश्व कप 2018 की मेजबानी रूस को और 2022 की मेजबानी कतर को प्रदान किए जाने के संबंध में रिश्वत लिये जाने के संबंध में गत मई माह में ज्यूरिख में एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।
0 comments:
Post a Comment