लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती हुए 4 महीने के एक बच्चे के शरीर के अंदर 25 सुइयां पाई गई हैं। ये सुइयां उसके पैर, हाथ, पेट यहां तक रेक्टम के रास्ते किसी ने बेरहमी से डाली हैं। हालांकि इस काम के आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है।
यूनिवर्सिटी के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एस एन कुरील ने बच्चे का ढाई घंटे तक ऑपरेशन कर तीन सूइयां निकालीं।
डॉक्टर कुरील के मुताबिक ये तीनों सूइयां बच्चे के पेशाब के रास्ते को बंद किए हुए थीं और वहां से खून आ रहा था और अंदर पस था। अन्य सूइयों के बारे में डॉक्टर कुरील ने कहा कि अभी बच्चे को उनसे ज्यादा खतरा या तकलीफ नहीं है लेकिन धीरे-धीरे उनको भी निकालने का प्रयास किया जाएगा।
डॉक्टर का कहना है कि ये सूइयां प्लास्टिक की सिरिंज से तोड़ कर बच्चे के बदन में डाली गई हैं। डॉक्टर कुरील के मुताबिक ये अपनी तरह का पहला केस है, जब किसी बच्चे के बदन में एक साथ इतनी ज्यादा सुइयां डाली गई हों।
0 comments:
Post a Comment