WhatsApp और फेसबुक ने ली पत्नी की जान

व्हाट्सएप और फेसबुक का इस्तमाल अब इस कदर होने लगा है, कि लोगो की मौत का कारण बनता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला कोयम्बटूर में सामने आया है। व्हाट्सएप और फेसबुक का लगातार इस्तेमाल करने के लिए पति द्वारा डांटे जाने से दुखी होकर एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अपनी पत्नी की मौत से दुखी होेेकर पति ने भी आत्महत्या करने की काोशिश की। लेकिन वक्त रहते उसे बचा लिया गया।  

जानकारी के मुताबिक, घटना कोयंबटूर के कौनदमपालयम इलाके की है। यहां एक लॉरी ड्राइवर कुमार अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था। तो वही उसकी पत्नी अपर्णा (20) अधिकतर सोशल साइट्स पर व्यस्त रहती थी। उसके पति ने व्हाट्सएप और फेसबुक को इतना काम लेने के लिए डाटा और अपर्णा से फोन छीन लिया।
अपर्णा ने दूसरे फोन से अपने बड़े भाई को जानकारी दी और अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। अपर्णा के घरवाले उसे दरवाजा खोलने के लिए कहते रहे लेकिन अन्दर से कोई आवाज नही आई, और ना ही उसने दरवाजा खोला। परेशान कुमार दरवाजा तोड़कर जब अंदर दाखिल हुआ तो उसने अपनी पत्नी को छत से लटके पाया।
परिजनों ने बताया कि  इसके तुरंत बाद अपर्णा को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपनी पत्नी की मौत से दुखी होकर कुमार ने भी घर की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रिश्तेदारों ने किसी तरह उसे काबू में कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment