भाजपा ने जदयू पर साधा निशाना, 'जदयू के एजेडा में विकास कहीं नहीं

केन्द्रीय संचार मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधान सभा के चुनाव में जनता दल यूनाईटेड(जदयू) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के एजेंडा में विकास कही नहीं दिखाई पड़ रहा है।
केन्द्रीय मंत्री प्रसाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों को लेकर विकास के एजेंडा के साथ इस बार के विधानसभा चुनाव में आगे बढ़ रहे है।
भाजपा के विकास के इस एजेंडा को जदयू के नेतृत्व वाले महागठंधन के घटक दल जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस मिलकर रोकने में लगा है। चुनाव में जंगलराज बनाम विकास के बीच लड़ाई है।
प्रसाद ने कहा कि ज्यों-ज्यों राजग का चुनावी अभियान सफल हो रहा है उससे महागठबंधन के घटक दलों के बीच काफी उदासी है। एक ओर आशा है तो दूसरी ओर हताशा।
उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जंगलराज से मुक्ति चाह रहे है इसलिए राजग की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे है। प्रदेश में ऐसी सरकार चाहिए जो केन्द्र के साथ सहयोग करे न कि झगड़ालू।
Ravi Shankar Prashad
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुवार को राजधानी पटना में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) स्तर के एक अधिकारी पर अपराधियों ने गोलीबारी की। राजधानी में जब आईपीएस अधिकारी भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है तो इससे बड़ा जंगलराज का प्रमाण क्या हो सकता है।
 nitish
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार के राजद अध्यक्ष यादव से हाथ मिला लेने के बाद अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। अपराधियों में अब कानून का खौफ नहीं गया है। प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार को प्रदेश के लोगों ने इसी जंगलराज के खिलाफ वोट दिया था लेकिन वह सत्ता की खातिर यादव से हाथ मिलाने का काम किया है। प्रदेश में अब लोग सहमें हुए है।
Ravi Shankar Prashad
उन्होंने कहा कि कुमार प्रधानमंत्री से तो सवाल पूछते है लेकिन प्रदेश के लोगों को उन्हें पहले यह बताना होगा कि राजद अध्यक्ष यादव के साथ गठबंधन क्यों किया है। केन्द्रीय मंत्री ने जदयू और राजद के गठबंधन को अवसरवादी बताया और कहा कि इसका प्रमाण जल्द ही लोगों को मिल जाएगा।
modi nitish lalu
राजद अध्यक्ष यादव ने अपना एजेंडा तय कर लिया है और उनके एजेंडा से बिहार का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने दस वर्ष तक कुमार और 15 वर्ष तक यादव के कार्यकाल को काफी नजदीक से देखा है। प्रदेश के लोग अब किसी भी झांसा में आने वाला नहीं है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment