अपने विवादित बयानों को चर्चा में आए केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने एक और विवादित बयान दिया है। शर्मा के इस बयान से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने अपने एक ताजा बयान में कहा है कि लड़कियों का घर से बाहर रहना हमारी संस्कृति में नहीं है।
यह किसी और देश के लिए ठीक हो सकता है लेकिन यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।
एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि लड़कियोंं का घर से बाहर रहना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।
गौरतलब है कि संस्कृति मंत्री शर्मा ने एक दिन पहले ही पूर्व राष्ट्रपति कलाम के बारे में कहा था कि वह मुस्लिम होने के बावजूद राष्ट्रवादी थे। जिस पर काफी विवाद हुआ था।
हैदराबाद से सांसद असद्उद्दीन ओवैसी ने कहा था कि ऐसे मंत्री को केबिनेट से बाहर निकाल देना चाहिए।
इससे पहले भी शर्मा ने कहा था कि कुरान और बाइबिल भारत की आत्मा के केंद्र में नहीं हैं। पहली बार नोएडा से सांसद बने 54 वर्षीय शर्मा इन बयानों की हर वर्ग की ओर से आलोचना की गई है।
0 comments:
Post a Comment