तमिल अभिनेता विजय के घर पर इनकम टैक्स वालों नेे मारा छापा

120 करोड़ की बनी फिल्म पुली के जाने माने अभिनेता विजय के घर इनकम टैक्स वालो ने बुधवार को छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, ये छापे इस फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के 32 जगहों पर मारे गए हैं।
ऐसा माना जा रहा है यह फिल्म, बाहुबली को कड़ी टक्कर देने वाली थी। फिल्म के निर्देशक चिंबू देवान ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। 
एक सूत्र ने बताया कि, पुली में कुछ ऐसी इन्वेस्टमेंट्स की गई हैं, जिनका कोई हिसाब नहीं है। इसी के चलते हमने ये छापे मारे।
puli team
श्रीदेवी, हंसिका मोटवानी, श्रुति हासन और विजय जैसे सितारे इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। पुली के डायरेक्टर चिंबू देवान, प्रोड्यूसर शिबू थामीन्स, सेल्वाकुमार, मदुरई अन्बू और फायनेंसर रमेश के घर भी छापा मारा गया। सूत्रों के मुताबिक, पैंतीस से ज्यादा जगहों पर ये रेड हुई हैं। फिलहाल यह फिल्म अभिनेता विजय के करियर की सबसे महंगी फिल्म है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment