मोदी सरकार में आमजन के अच्छे दिन हों या ना हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी के 'बुरे' दिन ज़रूर आ गए हैं। इस बात की पुष्टि कांग्रेस आलाकमान की ओर से पार्टी के सभी राज्य सभा और लोकसभा सांसदों को भेजे गए पत्र से हो गई है। इस पत्र के मजमून में सभी सांसदों से एक महीने का वेतन पार्टी फंड में जमा कराने को कहा गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों के साथ ही पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से भी संपर्क साधा है। जानकारी के मुताबिक़ पार्टी की वित्तीय हालात सुधारने की दिशा में पार्टी के अंदरखाने ऐसा कदम उठाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक़ अखिल भारतीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने पार्टी के सभी 44 लोकसभा सदस्यों और 65 राज्यसभा सदस्यों को पत्र लिखकर उनसे एक महीने का वेतन दान करने को कहा है। पार्टी फंड मज़बूत करने की इस कवायद में आलाकमान के राज्य इकाइयों से भी संपर्क किए जाने की खबर है।
फंड में 'दान' राशि की कोई सीमा नहीं
पार्टी नेताओं से पार्टी फंड के लिए सांसदों से एक महीने का वेतन लिया जाना है। लेकिन, इस 'दान' राशि की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। वहीं, पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी फंड में सालाना 250 रुपये योगदान करने का भी निर्णय किया है।
कांग्रेस के 'बुरे' दिन
दरअसल, पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी का ग्राफ बिगड़ता जा रहा है। राज्य सभा और लोकसभा के साथ ही राज्यों में विधायकों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले साल के लोकसभा चुनाव में पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। पार्टी मात्र 44 सीटों पर सिमट गई।
0 comments:
Post a Comment