पाकिस्तान में छाया श्रीलंका का 'जयसूर्या', डेब्यू मैच में ही किया कमाल

40 रन की इनिंग के दौरान शॉट खेलते जयसूर्या।
40 रन की इनिंग के दौरान शॉट खेलते जयसूर्या।                      
खेल डेस्क. श्रीलंका की टीम को नया जयसूर्या मिल गया है। श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसके खिलाड़ी जयसूर्या 40 रन की पारी से हीरो बन गए। जयसूर्या मैच के बाद दिनभर पाकिस्तान में ट्विटर पर ट्रेंड करते रहे।
श्रीलंका का नया जयसूर्या:
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के युवा खिलाड़ी शेहान जयसूर्या ने कुछ वैसा ही खेल दिखाया जिसके लिए विस्फोटक खिलाड़ी सनथ जयसूर्या जाने जाते थे। शेहान ने 32 बॉल्स में 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद बॉलिंग करते हुए उन्होंने शाहिद आफरीदी का अहम विकेट भी लिया। ये उनका डेब्यू मैच था।
ट्विटर पर छाए:
इस पारी के बाद शेहान जयसूर्या पाकिस्तान में ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। उन्हें देखकर क्रिकेट फैन्स को श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की याद आ गई।
सनथ जयसूर्या की श्रद्धांजलिः
ट्विटर पर 'जयसूर्या' ट्रेंड करने का एक कारण दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी रहे। दरअसल, शनिवार को जयसूर्या भी पाकिस्तान में थे। उन्होंने वहां दिसंबर 2014 में आतंकी हमले का शिकार हुए आर्मी स्कूल का दौरा किया और श्रद्धांजलि दी।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment