हरियाणा के हिसार जिले के भगाणा गांव के करीब 250 परिवारों द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर धर्म परिवर्तन के बाद गहमागहमी तेज हो गई है। रविवार को गांव में महापंचायत का आयोजन किया गया।
इसमें कहा गया कि यदि इस्लाम कबूलने वाले परिवार दोबारा हिंदू बन कर आएंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा अन्यथा घुसने नहीं दिया जाएगा। इस बीच, गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इस्लाम कबूला है, मुस्लिम ही रहेंगे
धर्म बदलने वाले एक जने जगदीश काजला का कहना है कि अब किसी भी सूरत में हिन्दू धर्म में नहीं आएंगे, चाहे जान चली जाए। राजस्थान पत्रिका से बातचीत में काजला ने कहा कि पुलिस ने भी हिन्दू धर्म में वापस आने का दबाव बनाया लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
मुस्लिम समाज हमारे साथ है। जगदीश का कहना है कि दिल्ली पुलिस दबाव बना रही है, जल्द ही जंतर मंतर खाली करो लेकिन हम यहां से नहीं जाएंगे, चाहे जेल क्यों न हो जाए।
0 comments:
Post a Comment