महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा का कहना है कि पिछले सप्ताह विंबलडन खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा में कई समानताएं हैं।
लिएंडर और सानिया दोनों काफी मेहनती हैं। उसके बिना आप जीत नहीं सकते। कुछ ही लोग लगातार जीत पाते हैं लिहाजा मैं कहूंगी कि उन दोनों में कई समानताएं हैं। वे हमेशा कड़ी मेहनत करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह अद्भुत है कि मार्टिना हिंगिस ने दोनों भारतीयों के साथ खिताब जीते हैं। मैंने जैसे ही मार्टिना को पेस के साथ खेलते देखा था, मुझे लगा कि दोनों का फैसला सही है।
0 comments:
Post a Comment