वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में 8000 रनों के आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने यह उपलब्धि कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका तालवाह की तरफ से खेलते हुए हासिल की। किंग्सटन में सेंट लूसिया जाउक्स के खिलाफ खेले गए मैच में गेल ने नाबाद 64 रन बनाए। विभिन्न देशों के टी-20 टूर्नामेंट में खेलने वाले क्रिस गेल के नाम पर अब 217 टी-20 मैचों में 8,037 रन दर्ज हैं, जिनमें 15 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment