पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को आने शुरु हो गए हैं। मध्य प्रदेश कर गरोठ सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी चंदर सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया को 13709 मतों से हराया। वहीं केरल की अरविक्करा सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
वहीं उपचुनाव की सबसे हाईप्रोफाइल सीट मानी जा रही तमिलनाडु की आर के नगर सीट पर मुख्यमंत्री जयललिता आगे चल रही हैं। हालांकि प्रतिद्वंदी भाकपा ने अन्नाद्रमुक पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। इस सीट पर जयललिता सहित 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इसके अलावा त्रिपुरा की प्रतापगढ़ और सुरमा और मेघालय की चोकपोस्ट सीटों पर भी वोटों की गिनती जारी है।
शिवराज का दबदबा कायम
व्यापम घोटाले में आरोपों का सामना कर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दबदबा अभी कायम है। यही वजह है भाजपा ने फिर से गनोट सीट पर कब्जा जमाया है। हालांकि प्रचार के दौरान कांग्रेस ने सीएम पर कई आरोप लगाए थे।
0 comments:
Post a Comment