बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार का एक नया चहरा उभर कर सामने आया है। और वो है देश के किसानों के प्रति उनका सहयोग।
वैसे तो देश में किसानो की दयनीय स्थिति किसी से भी छिपी नही है। मगर अब ये समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
किसानो की यह समस्या देश के लिए एक चुनौती बन गई है। और अब इस समस्या के समाधान के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने अपने हाथ आगे किए है।
नाना पाटेकर के अलावा अक्षय कुमार ने भी किसानों की मदद के लिए हाल ही में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं के विषय पर चर्चा की। अक्षय ने केजरीवाल से खेती-बाड़ी, विभिन्न देशों में किसानों की दयनीय स्थिति और उनकी आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक की।
अक्षय ने केजरीवाल को बताया कि वह खुद किसानों की बेहतर स्थिति के लिए क्या विशेष मदद कर रहे हैं इस विषय से अवगत कराया। अक्षय ने 90 लाख का डोनेशन दिया जिससे आत्महत्या करने वाले महाराष्ट्र के किसानों के 180 परिवारों की सहायता की गई।
खबर है कि लगभग 30 मिनट तक चली इस बैठक में अक्षय द्धारा किसानों के लिए बताएं सुझावों पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और अक्षय के कार्यो की सराहना की।
0 comments:
Post a Comment