कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी ने चुनाव आयोग (EC) के समक्ष मांग की है कि बिहार चुनाव होने तक पीएम मोदी के रेडियो शो 'मन की बात' पर बैन लगा देना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग महागठबंधन की इस बात से सहमत नहीं है।
पीएम मोदी के प्रोग्राम 'मन की बात' को लेकर कांग्रेस का कहना है कि मोदी अपने शो की मदद से बिहार के मतदाताओं को लुभा सकते हैं। वह (मोदी) अपनी पार्टी की उपल्बिधयां गिनाकर या फिर वादे कर के मतदाताओं पर असर डाल सकते हैं। कांग्रेस की मांग है कि बिहार में आचार संहिता लागू होने से आयोग को इस 'मन की बात' पर रोक लगानी चाहिए।
'मन की बात' पर रोक से EC का इनकार
सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग का कहना है कि पीएम मोदी के प्रोग्राम 'मन की बात' पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयोग ने कहा है कि प्रोग्राम पर तब तक रोक नहीं लगाया जा सकता है, जब तक की चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होता।
कांग्रेस का बस चले तो PM के मुंह में ताला लगा दे
'मन की बात' कार्यक्रम पर रोक लगाने की कांग्रेस की मांग पर बीजेपी के नेता शाहनवाज हुसैन ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का बस चले तो पीएम के मुंह में ताला लगा दे। ये देश का अपमान कर रहे हैं। सींट बंटवारे को लेकर हुसैन ने कहा कि कोई भी नाखुश नहीं है।
8 नवंबर को कैंडिडेट्स के भविष्य का फैसला होगा
गौरतलब है कि बिहार चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरमर्मियां भी तेज होती जा रही है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बिहार में वोटिंग 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पांच चरणों में होगी। 8 नवंबर को कैंडिडेट्स के भविष्य का फैसला होगा।
0 comments:
Post a Comment