मेक इन महाराष्ट्र अभियान के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस 8 से 13 सितंबर के बीच जापान दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान जापान के साथ कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
टेक्नोलॉजी की दुनिया में अग्राणी जापान केसाथ मुंबई-नागपुर मेट्रो, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन और ट्रांस हार्बर लिंक को बनाने को लेकर समझौता होगा।
मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव प्रवीण परदेशी, यूपीएस मदान समेत अधिकारियों को शिष्टमंडल होगा।
जापान के साथ होंगे हस्ताक्षर
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने शिष्टमंडल के साथ 8 सितंबर को जापान के लिए रवाना हो रहे हैं और 13 को वापस लौटेंगे।
जापान दौरे में मुंबई मेट्रो के दूसरे चरण, पुणे और नागपुर मेट्रो के निर्माण में जापान की सहभागिता निश्चित होगी। राज्य में सूचना व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र को गति देने के लिए मुंबई आईआईटी को जापान मदद करेगा।
मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने में जापान के साथ हस्ताक्षर होंगे।
0 comments:
Post a Comment