सुजैन और अर्जुन के अफेयर का सच आया सामने

पिछले कुछ समय से ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी रहीं। हाल ही में खबरें आई थी कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन जल्द ही उनके किसी दोस्त से शादी करने वाली हैं। इस दोस्त को अर्जुन रामपाल माना जा रहा था, अब ये खबर सच होती नजर आ रही है।
सुजैन और अर्जुन को कैफे में एक साथ देखा गया। सूत्रों से खबर है कि सुजैन और अर्जुन को कैफे में काफी खुश और रिलेक्स मूड में समय बीताते देखा गया।
खबरों के मुताबिक उस वक्त पूरा कैफे खाली पड़ा था। दोनों के बीच काफी गंभीर बातें हो रही थी। बातों ही बातों में उन्हें पता ही नहीं चला कि कब कैफे में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई।
Sussanne Khan in cafe
अर्जुन और सुजैन को जैसे ही लगा कि कैफे में भीड़ उनको देख रही है, तो दोनों वहां से बाहर निकल गए। गौरतलब है की कुछ दिन पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ट्वीट किया था,''ये खेल जो भी लोग खेल रहे हैं वो उनकी खुद की असुरक्षा वाली भावना की वजह से सामने आ रहा है। मैं आशा करता हूं कि उनमें आत्मविश्वास आए और वे खुद को जल्द ही माफ कर सकें।''
Sussanne Khan and arjun
ट्वीट से जाहिर है कि अर्जुन ने साफ तौर से किसी पर निशाना नहीं साधा है। इस पूरे मामले में अब खुद सुजैन की मां ने भी सफाई दी थी। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए जरीन ने कहा कि सुजैन की लाइफ में ऐसा कोई शख्स नहीं है जिसके साथ वो दूसरी शादी करने की सोचें। जरीन ने आगे कहा कि हम नहीं जानते हैं कि इस तरह की अफवाहें कहां से आ रही हैं... इसे कौन फैला रहा है?
hrithik roshan his wife
वहीं दूसरी तरफ यह खबर भी आ रही थी कि अर्जुन ने भी पत्नी मेहर से तलाक के लिए अर्जी दे दी है। अफवाहों के बाजार में यह खबर भी चल रही थी कि सुजैन के घरवाले उनकी दूसरी शादी के सख्त खिलाफ हैं।

Sussanne Khan
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment