महाराष्ट्र में कोल्हापुर पुलिस की अपराध शाखा ने एक फार्म हाउस पर छापा मारकर रेव पार्टी में शामिल पांच युवतियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक यशवंत गावरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा की सूचना पर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने पन्हाला तहसील के खाडेखोलवाडी इंगोले में एक पॉश फार्म हाउस पर छापामार वहां चल रही रेव पार्टी में शामिल ओडिशा एक महिला सहित पांच युवतियों और सात युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि युवतियों को वेश्यावृत्ति के इरादे से लाया गया था। फार्म हाउस के मालिक बाबासाहेब कोंडे छापे के दौरान वहां से फरार हो गया।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को पन्हाला थाने में लाया गया, जहां उनसे आगे की छानबीन की जा रही है।
0 comments:
Post a Comment