इन 10 टेनिस खिलाड़ियों ने इश्क के मैदान में मारी बाजी

 वैसे तो इन टेनिस खिलाड़ियों का हर कोई दीवाना है, पर ये भी किसी के दीवाने हैं। किसी को तो एक नजर में ही प्यार हो गया, तो किसी ने अपनी मुहब्बत पाने के लिए सालों इंतजार किया। 
आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ टेनिस खिलाड़ियों के अफेयर के बारे में जिनके चर्चे आम हो गए हैं..
एंडी रोडिक- ब्रूकलिन डेकर
Andy
रोडिक ने डेकर को पहली बार टीवी के एक शो पर देखा और देखते ही प्यार हो गया। जब डेकर के बिना नहीं रहा जा रहा था तो उन्होंने अपने एजेंट से कहकर डेकर के साथ एक मीटिंग तय की। दोनों की मुलाकात हुई और मुलाकातों के इसी सिलसिले से 2007 में दोनों डेट करने लगे और  2008 में सगाई कर करली। एक साल बाद 2009 में दोनों ने शादी कर ली।
राफेल नडाल - मारिया पेरेलो
फ्रेंच ओपन के बादशाह स्पेन के नडाल अपनी गर्लफ्रैंड मारिया पेरेलो के साथ पिछले नौ साल से डेट कर रहे हैं। दोनों कई बार रोमांस नजर आ चुके हैं पर अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दे रहे हैं। मारिया नडाल के हर मैच में उनका सपोर्ट करती रहती हैं।
एंडी मरे-किम सियर्स
Andy mrrey
कहते हैं कि अगर सच्चा प्यार हो तो वह समय के साथ बदलता नहीं है बल्कि वह खूबसूरती के साथ साथ बढ़ता जाता है। यह बात ब्रिटेन के विश्व नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे पर सटीक बैठती है। टेनिस में दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके ब्रिटेन के एंडी मरे ने अपनी गर्लफ्रैंड किम सीयर्स के साथ लगभग 10 साल तक डेट किया था। इतने लम्बे समय डेट करने के बाद इस साल दोनों ने शादी कर ली। किम कई बार मरे के मैच के दौरान दर्शकों के बीच नजर आई हैं।
मारिया  शारापोवा-ग्रिगोर दिमित्रोव
sharapova
दोनों के बीच दो साल से अफेयर चल रहा है। खेल में अपना रुतबा बढ़ाने के लिए दोनों इसी साल अप्रेल में थोड़े समय के लिए अलग हो गए थे पर अलग नहीं रह सके और जल्द ही फिर से साथ आ गए। दोनो टेनिस में बड़े नाम हैं। 
सानिया मिर्जा-शोएब मलिक
कहा जाता है कि जोड़ी उपर वाले के घर से बनती हैं और यही बात इन दोनों के साथ लागू होती है। दोनों की अलग अलग लोगों से सगाई हो चुकी थी। पर खुदा को यह मंजूर नहीं थी और दोनों की सगाई कम ही दिनो तक रह पाई। सगाई टूटने के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया ने 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली। दोनों एक दूसरे के साथ कम ही रह पाते हैं और कई बार दोनों के अलग होने की खबरें भी आती हैं लेकिन दोनों इसका खंडन करते हैं।
नोवाक जोकोविच-जेलेना रिस्टिक
दुनिया में कम ही ऐसे लोग हैं जिनका स्कूल का प्यार अपनी मंजिल को पा सका है पर ये दोनों वो खुशनसीब लोग हैं जिन्हें यह मंजिल मिली है। वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच की जेलेना से मुलाकात स्कूल में हुई और दोनों ने 2005 से डेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद 2013 में दोनों ने सगाई कर ली और 2014 में शादी के बंधन में बंध गए। जोकोविच के मैचों के दौरान जेलेना कोर्ट पर मौजूद रहती है और अपने पति का सपोर्ट करती है। 
रोजर-मिर्का फेडरर
विश्व टेनिस के महानतम खिलाड़ियों में शामिल और 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर की पूर्व टेनिस खिलाड़ी मिर्का वावरिंक से 2000 ओलंपिक के दौरान पहली बार मुलाकात हुई। 2002 में पैर की चोट के चलते मिर्का रिटायर हो गई। दोनों ने 2009 में करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। दिलचस्प बात है दोनों दो बार माता-पिता बने हैं और दोनों बार जुड़वा बच्चे पैदा हुए हैं। 
एन्ना कुर्निकोवा-एनरिक इगलेसियस
अपने खेल से ज्यादा एन्ना अपनी सुंदरता के लिए चर्चित रही। वे अपने करियर में एक भी टेनिस टुर्नामेंट नहीं जीत पाई लेकिन ग्लैमर और ब्यूटी के दम पर करोड़ों दिलों पर राज किया और जमकर पैसा कमाया। एन्ना के कई अफेयर रह चुके हैं लेकिन वर्तमान में वह पॉप स्टार इगलेसियस के साथ रिलेशम में है। इगलेसियस ने 2008 में बताया कि उन्होंने शादी कर ली है लेकिन एन्ना की तरफ से कोई बयान नहीं आया।
एना इवानोविक-बास्तियन स्कवेंस्टिगर
इवानोविक लाल बजरी पर अपना पहला ग्रैंड़स्लैम जीत चुकी हैं लेकिन वह खेल के बजाय अपनी खूबसूरती के लिए ज्यादा मशहूर है। उनका जर्मनी के फुटबॉलर स्कवेंस्टिगर से 2014 से अफेयर चल रहा है। दोनों को अॉस्ट्रेलियन ओपन और फ्रैंच ओपन के समय एकसाथ देखा गया था।
स्टेफी ग्राफ- आंद्रे अगासी
nadal
महिला टेनिस में विश्व की महान खिलाड़ियों में शामिल 22 ग्रैंडस्लैम विजेता जर्मनी की स्टेफी ग्राफ ने आंद्रे अगासी के साथ 2001 में शादी की। अगासी भी टेनिस के जाने माने खिलाड़ी रह चुके हैं और आठ ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। दोनो के शादी से पहले कई अफेयर रह चुके हैं। 
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment